अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रोसड़ा के कलवाड़ा स्कूल में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधि,रोसड़ा: अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर उउवि कलवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमंत कुमार सिंह ने की.कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद एवं विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभाविप के जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल नेतृत्व निर्माण का मंच नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक सशक्त छात्र संगठन है.उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता ज्ञान,शील,एकता के मूल मंत्र पर कार्य करते हैं.विद्यार्थी जीवन में परिषद के साथ बिताया गया समय जीवनभर प्रेरणा व सीख प्रदान करता है.आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है,जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम गोपाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की प्रतिभा व कौशल को निखारने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है.परिषद से जुड़े अनेक विद्यार्थी आज शिक्षा,न्याय,पत्रकारिता,राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.निबंध प्रतियोगिता में सबरिन प्रवीण ने प्रथम,सुरेंद्र कुमार ने द्वितीय एवं शिवानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.विजेता प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के अंत में नगर एसएफडी संयोजक रौनक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समापन की घोषणा की.इस अवसर पर कॉलेज कार्यकर्ता मुरारी कुमार सिंह,गोलू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >