सरायरंजन में करंट लगने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत: मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों में कोहराम

समस्तीपुर के सरायरंजन में बिजली का करंट लगने से 70 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत। घर में पूजा के बाद खुशियां मातम में बदलीं। ग्रामीणों ने की जर्जर तारों की जांच की मांग।

Sarairanjan Electrocution Death: प्रखंड क्षेत्र के चिंताबनपुर भटगामा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर में कपड़ा सुखाने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से रामवली महतो की 70 वर्षीया पत्नी सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

मुंडन की खुशियों के बीच पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात घर में धार्मिक पूजा और मुंडन संस्कार का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था. उत्सव के बाद परिजनों व सगे-संबंधियों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया था. शनिवार सुबह करीब सात बजे सीता देवी ने मवेशियों को चारा खिलाया और फिर स्नान करने के बाद गीले कपड़े फैलाने गईं. इसी दौरान उनका हाथ पास से गुजर रहे नंगे बिजली के तार से छू गया. करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जिस आंगन में कुछ घंटे पहले तक उत्सव का उल्लास था, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई:

  • शोक में डूबा परिवार: मृतका के पुत्र रमेश कुमार महतो, राम कुमार महतो तथा पुत्री रेखा देवी व मोनू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
  • ग्रामीणों की मांग: स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में लटकते जर्जर व खुले तारों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें; भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा: आवास निर्माण की राह हुई आसान, खिले चेहरे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >