Samastipur News:डीएसपी व 12 थानाध्यक्ष सहित 35 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला

गृह विभाग के आदेश पर समस्तीपुर पुलिस केंद्र में पदस्थापित लाइन डीएसपी का सुनिल कुमार सिंह का शिवहर में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के पद पर स्थानांतरण किया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर: गृह विभाग के आदेश पर समस्तीपुर पुलिस केंद्र में पदस्थापित लाइन डीएसपी का सुनिल कुमार सिंह का शिवहर में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के पद पर स्थानांतरण किया गया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर समस्तीपुर जिलाबल में लंबे समय से पदस्थापित 35 पुलिस अवर निरीक्षकों का मधुबनी जिलाबल में स्थानांतरण किया गया है. इसमें फिलहाल 12 पुलिस अवर निरीक्षक जिले के विभिन्न पुलिस थानाें में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे. वहीं 5 पुलिस अवर निरीक्षक अपर थानाध्यक्ष और 6 पुलिस अवर निरीक्षक अनुसंधान इकाई में पदस्थापित थे. इसके अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी जिले के विभिन्न थाना, कोर्ट की सुरक्षा, ईवीआर और पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे.

– स्थानांतरण सूची में पांच साल या उससे अधिक जिला अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारी शामिल

स्थानांतरण सूची में शामिल सभी पुलिस अवर निरीक्षक जिले में पांच साल या उससे अधिक का जिलाअवधि पूर्ण हो चुका है. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इन्हें जिला बल से विरमित कर दिया गया है. इधर, पुलिस पदाधिकारियों के विरमित होने के बाद रिक्त थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष और अनुसंधान इकाई जैसे अन्य पदों पर जल्द ही पुलिस पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्त होने की उम्मीद है.

तबादले की सूची में जिलाअवधि पूर्ण कर चुके 12 थानाध्यक्ष व 5 अपर थानाध्यक्ष भी शामिल

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर समस्तीपुर जिला में पांच साल या उससे अधिक कार्यअवधि पूर्ण कर चुके पुलिस अवर निरीक्षक रैंक के पदाधिकारियों का मधुबनी जिला बल में स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण सूची में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पदस्थापित 12 थानाध्यक्ष और 5 अपर थानाध्यक्ष का नाम भी शामिल है. इसमें विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष पुअनि फिरोज आलम, हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा, वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सिंघिया थानाध्यक्ष राजकिशोर राम, उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह टू, विद्यापतिनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मोनू राय, खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी, कर्पूरीग्राम थाना के अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अर्चना कंचन, रोसड़ा थाना में अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम, नगर थाना में पुअनि महानंद सोरेन, पुअनि निशा भारती, वारिसनगर थाना के पुअनि कविता सिन्हा, ताजपुर थाना के पुअनि नीतु कुमारी, कल्याणपुर थाना के पुअनि सिम्पी कुमारी, पुअनि रिंकी कुमारी, पुअनि विशद विश्वास, विभूतिपुर थाना के पुअनि निरु कुमारी पटेल, पुलिस केंद्र में पुअनि पवन कुमार यादव, बंगरा थाना में अनुसंधान ईकाई के रामअवधेश सिंह, सरायरंजन थाना में अनुसंधान इकाई के पुअनि संतोष कुमार शर्मा, वैनी थाना में अनुसंधान इकाई के पुअनि रामपति प्रसाद, मुफस्सिल थाना में अनुसंधान इकाई के पुअनि सूर्यदेव पासवान, बंगरा थाना में इआरवी के पुअनि मो जावेद खां, नगर थाना में अनुसंधान इकाई के योगेन्द्र सिंह, पटोरी कोर्ट सुरक्षा प्रभारी पुअनि धनश्याम यादव, दलसिंहसराय में कोर्ट हाजत प्रभारी पुअनि मंजय कुमार सिंह और निलंबित पुअनि निरंजन कुमार शामिल हैं.

मनीष कुमार बने पुलिस केंद्र के प्रचारी प्रवर, 5 इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का स्थानांतरण

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिलाबल में 5 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित पुनि मुकेश कुमार मंडल को पुलिस कार्यालय में त्वरित विचारण शाखा प्रभारी, साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार को पुलिस केंद्र में प्रचारी प्रवर, पुलिस केंद्र में पुनि सच्चिदाचंद्र यादव को पुलिस केंद्र में जनशिकायत कोषांग प्रभारी, पुलिस केंद्र में अवकाश शाखा प्रभारी प्राअनि परिचारी रुची कुमारी को दिवा शाखा प्रभारी और पुलिस केंद्र में दिवा शाखा प्रभारी परिचारी संतोष कुमार को अवकाश शाखा प्रभारी पदस्थापित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >