‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

समस्तीपुर के 27 शैक्षणिक संस्थानों में प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का लाइव प्रसारण होगा। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी।

Samastipur Youth Campaign: युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को समस्तीपुर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को जिले के 27 शैक्षणिक संस्थान केंद्रों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं युवा सहभागी बनेंगे.

डीएम करेंगे मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन, छात्र लेंगे नशामुक्ति की शपथ

शहर के आरएसवीके इंटर स्कूल, समस्तीपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम में शहर मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्रा शामिल होकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को लाइव सुनेंगे.

अभियान से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • संचालक: यह राष्ट्रव्यापी अभियान 'माई भारत' युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है.
  • मुख्य उद्देश्य: युवाओं को खेल, संस्कृति, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा नशामुक्त समाज का निर्माण करना.
  • विशेष आयोजन: समस्तीपुर के 27 केंद्रों व 20 प्रखंडों में लाइव प्रसारण के साथ नशामुक्ति शपथ, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं. युवा शक्ति के सहयोग से ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार होगा. यह कार्यक्रम युवाओं को एक नई दिशा देने और नशामुक्ति के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा.

ये भी पढ़ें: संसद में प्रस्तुत हुआ 'वंदे मातरम् विधेयक', केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की इस पहल पर उजियारपुर में जश्न का माहौल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subhit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >