Samastipur News:बगैर डीआरएम के आदेश अंतिम समय में नहीं बदलेंगे प्लेटफार्म

आवागमन की संभावना को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर : श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर 11 जुलाई से 9 अगस्त तक बड़ी संख्या में कांवरियों और तीर्थ यात्रियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं. मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में तैयारी की समीक्षा की गई है. सभी अधिसूचित विशेष ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जायेगा. अंतिम समय में प्लेटफॉर्म परिवर्तन से बचा जायेगा. यदि अपरिहार्य हो तो डीआरएम या एडीआरएम की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी. ट्रेनों के लेट या रद्द होने की सटीक और समय पर घोषणा स्टेशन पर की जायेगी. ताकि यात्रियों को असुविधा न हो. सभी प्रमुख स्टेशनों और उनके पहुंच मार्गों जैसे दरभंगा, समस्तीपुर, सकरी, मधुबनी, जयनगर, सीतामढ़ी, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज, सहरसा,पूर्णिया कोर्ट, बनबनखी इन पर रोशनी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. स्टेशनों पर अतिरिक्त जल की टंकियों, बैठने की व्यवस्था तथा छाया हेतु अस्थायी शेड का निर्माण आवश्यकतानुसार होगा. स्टेशन परिसरों में स्थित जल टंकियों की नियमित सफाई एवं क्लोरीनेशन श्रावण माह में किया जायेगा. पिछले वर्षों की घटनाओं के आधार पर कांवरियों की अधिक आवाजाही वाले स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी और चेतावनी सूचनाएं प्रदर्शित की जायेगी. लाइसेंसी स्टॉलों पर लहसून-प्याज रहित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. भोजन पैकेटों की बिक्री व वितरण हेतु पर्चे एवं पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जायेगा.

सुरक्षा प्रबंध व भीड़ नियंत्रण

सभी स्टेशनों पर आरपीएफ की पर्याप्त तैनाती की जायेगी. कैमरा निगरानी सक्रिय रहेगी. किसी भी विशेष ट्रेन की आवश्यकता हो तो उसे शीघ्र मुख्यालय को सूचित किया जायेगा. फुट ओवर ब्रिजों पर आरपीएफ व टिकट जांच कर्मियों की ड्यूटी लगायी जायेगी. मुख्य स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और स्वास्थ्य शिविर स्थापित किये जायेंगे जिसमें आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. दरभंगा, समस्तीपुर, सकरी, मधुबनी, जयनगर, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, नरकटियागंज, सहरसा पूर्णिया कोर्ट, बनबनखी स्टेशनों पर मे आई हेल्प यू बूथ खुलेगी.

राज्य प्रशासन से रहेगा समन्वय

जानकारी मिली है कि प्रमुख स्टेशनों एवं उसके परिसरों की नियमित सफाई कराई जायेगी. शौचालय एवं पे-एंड-यूज़ टॉयलेट को 24×7 क्रियाशील रखा जायेगा. कचरा निष्पादन की व्यवस्था नियमित की जायेगी. राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व आपातकालीन स्थितियों से निपटने की रणनीति तय की जा रही है शेड नोटिस के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर कांवरियों की संभावित गतिविधियों की सूचना दी जायेगी.

इनसेट:::::::::

पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. भीड़-भार में संयम बनाये रखें. किसी भी असुविधा की स्थिति में निकटतम बूथ या स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करें.

विनय श्रीवास्तव

डीआरएम, समस्तीपुर रेल मंडल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >