Samastipur News:दो ट्रकों की टक्कर में चालक जख्मी

हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच 322 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच 322 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे चालक को गंभीर चोट आई. बताया जाता है कि एक गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि आपसी समझौता कर लिये जाने के बाद पुलिस के द्वारा ट्रक को छोड़ दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे मधुमक्खी से लदा एक ट्रक क्लासिक ढाबा के समीप खड़ा था. चालक चाय पीने के लिए गया था. इसी क्रम में पीछे से गैस लदा ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया. जोरदार आवाज हुई. लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दो गाड़ियों की टक्कर से गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान हो चुका था. मधुमक्खी लदे ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. दोनों गाड़ियों के मालिकों द्वारा आपसी समझौता किये जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि नींद की चपेट में आ जाने के कारण गैस लदे ट्रक के चालक ने संतुलन को दिया. जिससे हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >