Transport office Revenue: समस्तीपुर जिला परिवहन कार्यालय ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 करोड़ 31 लाख 87 हजार रुपये का भारी-भरकम राजस्व एकत्र किया है. यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य का 103 प्रतिशत है. हालांकि, जुलाई महीने में कार्यालय अपने मासिक लक्ष्य को हासिल करने से थोड़ा पीछे रह गया है, फिर भी शुरुआती महीनों की बेहतरीन वसूली के कारण कुल प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.
Bihar transport department collection: चार महीनों में 35 करोड़ से अधिक की शानदार वसूली
जिले का कुल वार्षिक राजस्व लक्ष्य 110 करोड़ रुपये तय किया गया है. इसके मुकाबले इन चार महीनों का निर्धारित लक्ष्य 34 करोड़ 10 लाख रुपये था, जिसके विरुद्ध कार्यालय ने 35 करोड़ 31 लाख 87 हजार रुपये की कुल राजस्व प्राप्ति की है. इस तरह शुरुआती चार महीनों की कुल उपलब्धि 103 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो परिवहन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
motor vehicle tax: शुरुआती महीनों में लक्ष्य से आगे रहा परिवहन विभाग
अप्रैल 2026 में 880 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 104% की वसूली दर्ज की गई थी. इसके बाद मई 2026 में 880 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 105% राजस्व प्राप्त हुआ. जून 2026 में तो कार्यालय ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 770 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 113% की शानदार उपलब्धि हासिल की थी.
जुलाई में लक्ष्य से थोड़ा पीछे रहा राजस्व संग्रह
जुलाई 2026 में 880 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले कार्यालय 817.86 लाख रुपये ही वसूल सका, जो निर्धारित लक्ष्य का 92% है. जुलाई महीने में कुल संग्रह में मुख्य योगदान सामयिक कर का रहा, जिससे 2.36 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा एकमुश्त कर 3.30 करोड़ रुपये, शुल्क से प्राप्ति 1.92 करोड़ रुपये और प्रवर्तन कार्यों से 16.86 लाख रुपये की वसूली हुई है.
यह भी पढ़ें... मधुबनी में जीविका ऋण वितरण शिविर का आयोजन, 140 महिलाओं के खातों में एक करोड़ रुपये भेजे गए
