सावन की दूसरी सोमवारी: थानेश्वर स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सावन की दूसरी सोमवारी पर समस्तीपुर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Samastipur Shiv Temple: सावन की दूसरी सोमवारी को समस्तीपुर जिले के शिव मंदिरों में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भस्म, भांग और धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की. शहर से लेकर देहात तक के सभी शिवालय 'हर-हर महादेव' और वैदिक मंत्रोच्चारण के जयघोष से गुंजायमान रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और आरोग्य की कामना की.

थानेश्वर स्थान में भोर 4 बजे से लगी कतारें

शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में भोर 4 बजे से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं:

  • सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाए गए थे.
  • अधिकारियों का जायजा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, डीएसपी संजय पाण्डेय और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया.
  • श्रद्धालुओं की सेवा: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेयजल तथा गंगाजल सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल का वितरण किया. शाम को बाबा का भव्य श्रृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ.

महिलाओं ने रखा व्रत, घरों में हुआ रुद्राभिषेक

सोमवारी पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला:

  • बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
  • घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर धूप, दीप, नैवेद्य और बेलपत्र से पूजन किया गया.
  • जगह-जगह अनुष्ठान, जाप, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन देर शाम तक चलता रहा.

ये भी पढ़ें; बीस सूत्री की बैठक में हंगामा: अनुपस्थित अफसरों पर निंदा प्रस्ताव पारित, अवैध नर्सिंग होम पर कसैगा शिकंजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >