रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील

रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग उठाई है. अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद रोसड़ा में इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान का अभाव है. इस मांग से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है.

Samastipur News: रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर बिहार विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाई गई. मानसून सत्र के दौरान रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार ने गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार से केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय को अनुशंसा भेजने का आग्रह किया.

Rosera News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत बताई

विधायक वीरेंद्र कुमार ने अपने संकल्प में कहा कि रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी, भौगोलिक स्थिति और स्थानीय छात्र-छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यहां केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.

अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद नहीं है केंद्रीय विद्यालय

विधायक ने कहा कि रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां केंद्रीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था का अभाव है. इसके कारण विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है. केंद्रीय विद्यालय खुलने से रोसड़ा के साथ आसपास के प्रखंडों के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा.

स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद

विधानसभा में यह मांग उठने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है. लोगों का कहना है कि यदि राज्य सरकार केंद्र सरकार को शीघ्र अनुशंसा भेजती है तो रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: रफ्तार का कहर, मां को गंगा स्नान कराने जा रहे युवक की हादसे में दर्दनाक मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >