आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने का लिया निर्णय

आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला इकाई की बैठक स्थानीय महासंघ भवन में शनिवार को हुई. इसमें संगठन के आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

समस्तीपुर: आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला इकाई की बैठक स्थानीय महासंघ भवन में शनिवार को हुई. इसमें संगठन के आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. साथ ही राज्य संघ के आह्वान पर लंबित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 4 मार्च को पटना में आंदोलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया. संगठन के जिला मंत्री सुनीता प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियाद आश अपनी सेवा पूरी ईमानदारी से दे रही है. उनकी सेवा का ही प्रतिफल है कि सरकारी संस्थागत प्रसव एवं जन्म मृत्यु दर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है. इसके बाद सरकार आशा फैसिलिटेटरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. बार बार सरकार से अनुरोध के बावजूद समान काम के बदले समान वेतन समेत आठ सूत्री मांगें अधूरी है. इसके खिलाफ राज्य संघ के आह्वान पर आगामी 4 मार्च को पटना में आंदोलन की तैयारी है. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से आशा कार्यकर्ता पटना पहुंच कर आंदोलन में हिस्सा लेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से जिले में प्रखंडवार 50 आशा कार्यकर्ताओं को आगामी 4 मार्च को आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया है. मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राजीव रंजन, लक्ष्मीकांत झा कुमारी, मीता देवी, बेबी देवी, पूनम कुमारी, अर्चना वर्मा, सुविधा कुमारी, निर्मला मिश्रा, नीलम कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >