ग्राहक सेवा केंद्र लूटकर भाग रहे अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली

थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में गुरुवार की देर संध्या एक सीएसपी संचालक को लूटने आये अपराधी का विरोध करने पर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जिला जदयू नेता देबू राय को अपराधियों ने गोली मार दी.

वारिसनगर: थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में गुरुवार की देर संध्या एक सीएसपी संचालक को लूटने आये अपराधी का विरोध करने पर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जिला जदयू नेता देबू राय को अपराधियों ने गोली मार दी. घायलावस्था में परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर संध्या फिनो बैंक संचालक कोहल कुमार सीएसपी का काम निपटा कर पैसों का हिसाब कर रहे थे. इसी बीच एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी आ धमके व रुपये लूटने का प्रयास करने लगे. हल्ला सुन बगल निवासी सह पूर्व मुखिया घटनास्थल पर पहुंच अपराधियों का विरोध करने लगे. इसी बीच अपराधियों में से एक ने उन पर गोली चला दी. संयोगवश गोली उनके जांघ में लगी. आनन -फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में आये थे. सीएसपी संचालक से पिस्टल के बल पर रुपये लूटने के दौरान हो हल्ला सुन पूर्व मुखिया अपराधियों का विरोध करने लगे भीड़ जुटाते देख अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर गोली चला दी जिससे वो घायल हो गए हैं. वहीं अपराधी कुसैया से खजूरी होते हुए कल्याणपुर की ओर भागने में सफल हो गए .अपराधियों द्वारा करीब एक लाख लूट की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >