शिक्षा माफिया पर नकेल कसे केंद्र व बिहार सरकार : आइसा

आइसा उजियारपुर प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रखंड सचिव रोहित कुमार पासवान ने किया.

समस्तीपुर : आइसा उजियारपुर प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रखंड सचिव रोहित कुमार पासवान ने किया. पर्यवेक्षक दीपक यदुवंशी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने देश के छात्र नौजवानों से वादा किया था कि यदि भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनती है तो भारत में भ्रष्टाचारमुक्त सस्ती शिक्षा मिलेगी. नीट परीक्षा में धांधली ने सरकारों की कलाई खोल दी है. केंद्र व राज्य सरकार इस पर नकेल कसे. मौके पर रोहित कुमार पासवान, तिलोक कुमार, तिलक सदा, मधुकर कुमार, राकेश कुमार सहनी, विपिन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >