दो दिनों तक रसोइया करेंगे कार्य का बहिष्कार

3-4 मार्च को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सीटू एवं अन्य संगठनों की ओर से आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

समस्तीपुर : केवस मध्य विद्यालय में रसोइया की बैठक पिंकी की अध्यक्षता में हुई. इसमें 3-4 मार्च को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सीटू एवं अन्य संगठनों की ओर से आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मुख्य मांगों में रसोइया का मानदेय 10 हजार प्रति माह, 12 महीना का मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, बीमा, पेंशन आदि योजना का लाभ शामिल हैं. दो दिनों तक कार्य का बहिष्कार भी किया जायेगा. बैठक को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सीटू के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, अंचल सचिव पूनम देवी, सत्यनारायण सिंह, सुखदेव राय ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >