Samastipur News:मशाल खेल प्रतियोगिता में बथुआ के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता उच्च विद्यालय पूसा में आयोजित किया गया.

Samastipur News:पूसा : प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता उच्च विद्यालय पूसा में आयोजित किया गया. इसमें अंडर 14 और अंडर 16 बालक और बालिका के लिए क्रिकेट बाॅल थ्रो, साइक्लिंग, लांग जंप, 60 मी, 100 मी, 600 मी, 800 मी, दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुर बथुआ, उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें आयूष कुमार, नीतीश कुमार सौरभ, जागरण कुमार, करीना कुमारी, रिचा कुमारी, खुशबू कुमारी, महिमा कुमारी, सूरज कुमार आदि ने विभिन्न खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय वर्ग अध्यापक 9-10 के दीपक कुमार की देखरेख में छात्रों ने प्रखंड स्तरीय गतिविधि में अपना प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >