समस्तीपुर के दलसिंहसराय में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दीवार से टकराई अनियंत्रित कार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई. परिवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, जिसमें कार सवार मां-बेटे सुरक्षित रहे. हालांकि, एक बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं.

Samastipur car accident: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जलालपुर स्थित बीएड कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार क्विड कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के सामने अचानक एक साइकिल सवार किशोर आ गया था. उसे बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे कॉलेज की चहारदीवारी से जा भिड़ा. हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए.

Accident News: पटना से सहरसा जा रहा था परिवार

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार प्रशांत कुमार ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह दिवंगत मोहन लाल दास के पुत्र हैं और वर्तमान में पटना में एक निजी नौकरी करते हैं. वह अपनी मां के साथ कार से अपने पैतृक आवास डुमरा, सहरसा लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि सफर के दौरान इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर भी फिसलन थी. जैसे ही वे रामपुर जलालपुर बीएड कॉलेज के समीप पहुंचे, सामने से अचानक एक लड़का साइकिल लेकर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ.

साइकिल सवार बाल-बाल बचा, बाइक सवार को चोट

इस अप्रत्याशित हादसे में साइकिल सवार लड़का चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गया, हालांकि उसकी साइकिल कार की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई. स्थानीय लोगों ने साइकिल सवार की पहचान शेखपुरा निवासी यशवीर कुमार के रूप में की है. वहीं कार के अनियंत्रित होकर टकराने के दौरान पास से गुजर रहा एक अन्य बाइक सवार भी चपेट में आ गया. घायल बाइक सवार की पहचान सिंघियाघाट निवासी अशोक कुमार साह के पुत्र सुमन सौरभ के रूप में हुई है, जिसे हल्की चोटें आई हैं.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने कार सवार मां-बेटे और घायल बाइक चालक को बाहर निकाला. कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की तत्काल सूचना स्थानीय दलसिंहसराय थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त कार व साइकिल को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू कराया. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और कार चालक से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें... मोतिहारी के बंजरिया में जर्जर बिजली तारों से दहशत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >