Bihar/Samastipur News:सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, मचा कोहराम

बलुआही-पतसिया मेन रोड के महावीर मंदिर चकला से पास सोमवार की शाम दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमे धर्मपुर निवासी व्यवसायी नर्वदेश्वर सिंह ( 55) बुरी तरह से जख्मी हो गई.

Bihar/Samastipur News:मोहिउद्दीननगर. बलुआही-पतसिया मेन रोड के महावीर मंदिर चकला से पास सोमवार की शाम दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमे धर्मपुर निवासी व्यवसायी नर्वदेश्वर सिंह ( 55) बुरी तरह से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्स्कों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार नर्वदेश्वर सिंह अपनी दुकान शिव शक्ति ट्रेडर्स महमद्दीपुर से खाना खाने अपने गृह गांव धर्मपुर बाइक से घर आ रहे थे. इसी बीच नशा में धुत एक युवक महमद्दीपुर की ओर बाइक से जा रहा था. बाइक इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर उनके बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी. जिससे वह बीच सड़क पर ही लुढ़क गए और उनका सिर बुरी तरह फट गया.घटना कि सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस पीएचसी पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >