सिंघिया : थाना क्षेत्र के पिपराघाट सुपौल सड़क के मोहबन्नी गांव के निकट मंगलवार की रात बाइक से ईंट भट्ठे से लौट रहे स्थानीय व्यवसायी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना व्यवसायी के परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया. वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने उपरांत चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतक व्यवसायी की पहचान बगरहट्टा गांव के भैरव प्रसाद सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह (52वर्ष) के रूप में की गई. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज किशोर राम ने कार्रवाई करते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. बताया गया की सुनसान जगह होने के कारण चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
