Samastipur : भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल की बैठक सम्पन्न

भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मण्डल की बैठक बाजितपुर मेयारी पंचायत भवन में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष बबलू झा की अध्यक्षता में हुई.

सरायरंजन . भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मण्डल की बैठक बाजितपुर मेयारी पंचायत भवन में गुरुवार को मण्डल अध्यक्ष बबलू झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मण्डल कमेटी एवं पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए. इसमें हर घर तिरंगा, नये वोटर लिस्ट के साथ बूथ सशक्तिकरण कर सभी बूथों को सशक्त करने और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने पर चर्चा की गई. मण्डल अध्यक्ष बबलू झा ने सभी पंचायतों में नये वोटर लिस्ट वितरण कर कटे हुए नामों को सत्यापित कर बीएलओ के द्वारा जुड़वाने का आग्रह किया. इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामयाद शांडिल्य, जिला उपाध्यक्ष वीणा साह, पंचायत के मुखिया बिरजू राय, महामंत्री कुंदन सिंह, दुर्गा सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी, मंत्री सुधा पासवान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सहनी, पंचायत अध्यक्ष विदेशी राय, रामनाथ राय, शुंभ सिंह, संजीत राय, कन्हाई लाल साह, वीरेंद्र राय, अरविन्द पासवान, सोहन राय, विनय मिश्र, विधानसभा विस्तारक मनोज भगत, हरि प्रसाद, मीडिया प्रभारी अभिषेक गौतम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >