बिट्टू हत्या कांड का अभियुक्त घर से गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात छापेमारी कर सिहमा गांव से युवक को गिरफ्तार किया.

बिथान : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात छापेमारी कर सिहमा गांव से युवक को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान सिहमा गांव निवासी चंद्रबली यादव के पुत्र विजय कुमार उर्फ बबली के रूप में की गई. बताते चलें कि लगभग 22 दिन पूर्व सिहमा गांव में ताश का खेल देख रहे युवक बिट्टू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसमें मृतक के परिजनों ने अपने गांव के ही गोतिया को आपसी रंजिश की वजह से हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें गांव के ही लोग को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसमें स्थानीय पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी, परन्तु कामयाबी नहीं मिल रही थी. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बिटटू कुमार हत्या कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार 20 दिनों से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही थी. परंतु कामयाबी नहीं मिल रही थी. आखिर मंगलवार को देर रात वह गिरफ्त में आ गया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >