हर घर तिरंगा अभियान: बिथान के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं, बीईओ ने जारी किया निर्देश

बिथान के सरकारी विद्यालयों में 10 से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्विज, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बीईओ ने दिए निर्देश।

Bithan Har Ghar Tiranga:  हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र, बिथान द्वारा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज कुमार झा ने पत्र जारी कर सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्धारित तिथियों पर विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

तिथिवार आयोजित होने वाले कार्यक्रम

बीईओ द्वारा जारी निर्देशानुसार विद्यालयों में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा:

  • 10 अगस्त: विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
  • 11 अगस्त: 'हर घर तिरंगा' थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके साथ ही राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कराया जाएगा.
  • 13 अगस्त: थीम आधारित चित्रकला (ड्राइंग) और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ताकि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके.

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी आयोजन करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: 'जूनियर बिहार महिला फुटबॉल टीम' का चयन ट्रायल आयोजित, 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >