Bihar News: कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने आज समस्तीपुर आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Bihar News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में हिस्सा लेने आज देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समस्तीपुर आएंगे. साथ में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.

Bihar News: भारत रत्न, जननायक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 101 वीं जयंती है. जयंती समारोह में शिरकत करने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सभी सड़कों की दोनों ओर बैरिकेटिंग करायी गयी है. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. कई स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जा रही है. गुरुवार को तैयारियों का फाइनल रिहर्सल किया गया. गाड़ियों का काफिला हेलीपैड से स्मृति भवन तक पहुंचा, जहां चार गाड़ियों को स्मृति भवन तक ले जाने का फाइनल टच किया गया. उनके आगमन को लेकर चार हेलीपैड भी बनाये गये हैं. हेलीपैड पर भी आज हेलीकॉप्टर लैंड कराकर फाइनल टच किया गया.

कार्यक्रम का शेड्यूल

मंच के आगे बनाया गया है डी एरिया

सुरक्षा को देखते हुए मद्देनजर पंडाल में मंच के आगे बड़ा सा डी एरिया बनाया गया है. डी एरिया के बाद वीआइपी के बैठने की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमान सबसे पहले कर्पूरी स्मृति भवन पहुंचेंगे. जहां सर्वधर्म प्रार्थना होगी. जननायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कॉलेज में बनाई गई है पैतृक झोपड़ी की झांकी

गोखुल कर्पूरी फूलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय स्थित त्रिमूर्ति भवन में माल्यर्पण कार्यक्रम होगा. कॉलेज परिसर में अतिथियों के द्वारा पौधरोपण भी किया जायेगा. कॉलेज परिसर में बनाये गये जननायक की पैतृक झोपड़ी की झांकी भी सभी आंतुगक देखने जायेंगे. इस झोपड़ी को पूरी तरह वैसा ही बनाया गया है, जिस तरह की झोपड़ी में जननायक का जन्म हुआ था और वे पले बढ़े थे. झोपड़ी में परंपरागत चीजें खटिया, कोठी, चूल्हे, जांता, उखली- मूसल, सिलवट, ढिबरी आदि भी रखी गयी है. झोपड़ी के बाहर फूस का बैठका भी बना हुआ है.

ALSO READ: Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >