बेगूसराय की टीम ने चमथा को किया पराजित

राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन एएसए 11 बेगूसराय बनाम चमथा टीम के बीच मैच खेला गया.

शिवाजीनगर : राम लखन सिंह सह गजेंद्र प्रसाद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन एएसए 11 बेगूसराय बनाम चमथा टीम के बीच मैच खेला गया. चमथा टीम टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया. एएसए 11 बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. मैच के दौरान एएसए 11 बेगूसराय ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाये. चमथा टीम ने 15 ओवर 3 गेंट में 9 विकेट गंवाकर 106 रन बनाये. एएसए 11 बेगूसराय के महबूब आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर की भूमिका में गुंजन सिंह और मदन कुमार निराला ने निभायी. थर्ड अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं विभाष कुमार थे. कमेंटेटर सतीश आनंद और स्कोर सिकंदर कुमार थे. लाइव स्कोरिंग विश्वजीत कुमार, लाइव टेलिकास्ट शिवाजीनगर टी 20 लाइव फेसबुक पेज पर दिनेश कुमार गोलू ने किया. मौके पर विकास कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, शिवकांत कुमार, नीतीश कुमार, गुलशन कुमार, चंदन कुमार, रवीश कुमार, विद्यासागर सिंह, रामबाबू , राज नारायण आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >