Balaji Temple Samastipur: प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित ब्रह्मस्थान में बालाजी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. मंदिर निर्माण को लेकर मैहदीपुर से पहुंचे बाबा श्री हनुमान दास जी महाराज ने ग्रामीणों को मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया. मंदिर में बालाजी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी योजना है.
स्थल का निरीक्षण, भूमि पूजन की तैयारी शुरू
मैहर वाले बाबा श्री हनुमान दास ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण और भूमि की जांच कर ली गयी है. अगले शनिवार को धूमधाम से भूमि पूजन किया जाएगा. इसके बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.
उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गांव में बालाजी मंदिर और प्रतिमा की स्थापना धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है.
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर राधाकांत ईश्वर, हरेराम सहनी, मुकेश कुमार झा, श्याम गिरी, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, अशोक ईश्वर, मुन्ना पोद्दार, मोहन पासवान, रंजीत सहनी, बरूण राय, सोनू कुमार, बाबुल कुमार, राहुल कुमार और हर्षिकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
