सरायरंजन: वाजिदपुर मेयारी में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से गूंजा इलाका

सरायरंजन के वाजिदपुर मेयारी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा के साथ गूंजा सीताराम का महामंत्र।

 Sarairanjan Ashtayam Yagya: प्रखंड क्षेत्र की वाजिदपुर मेयारी पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में गुरुवार से दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ असीम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलबोझि और कलश स्थापना 

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब पहुंची. वहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरवाया. इसके बाद पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर कलशों की स्थापना की गई और पूरे रीति-रिवाज के साथ अष्टयाम महायज्ञ का श्रीगणेश किया गया.

'गौरी शंकर-सीताराम' के अखंड जाप से भक्तिमय हुआ वातावरण:

  • अखंड महामंत्र जाप: महायज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा "गौरी शंकर-सीताराम" महामंत्र का अखंड जाप किया जा रहा है.
  • भक्ति का माहौल: हर तरफ हरे राम हरे कृष्ण और सीताराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सराबोर हो गया है.
  • श्रद्धालुओं की भीड़: ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.

ग्रामीणों के सहयोग से सफल हो रहा आयोजन 

महायज्ञ को सफल बनाने में इंद्रजीत राय, देवेंद्र शर्मा, राजदीप शर्मा, मिथिलेश सिंह, कारू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रामशंकर शर्मा, सुधाकर प्रसाद सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, रामवालक शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: मगरदही PSS हादसे में 'लापरवाही का सिस्टम', शटडाउन का वो 'झूठा दावा' जिसने बुझा दिया राहुल का चिराग, ऑपरेटर फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >