Samastipur News:समस्तीपुर: शहर के मालगोदाम चौक वार्ड 21 में सोमवार रात आपसी विवाद के चलते उपद्रवियों ने घर व दुकान में तोड़फोड़ किया. इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस के पहुंचते ही सभी उपद्रवी वहां से भाग निकले. ने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की है. मामला पूर्व के विवाद का बताया जा रहा है. इस संबंध में मंगलवार को पीड़ित मालगोदाम वार्ड 21 निवासी पीड़ित रामसेवक मुखिया की पत्नी दुखनी देवी, स्व मोहन की पत्नी लक्ष्मी देवी, राजकुमार साह की पत्नी इंदु देवी, प्रमिला देवी, सुरेश सहनी की पत्नी चुनचुन देवी ने संयुक्त रुप से स्थानीय नगर पुलिस को एक आवेदन देकर शिकायत की है. पीड़ितों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे 15 से 20 की संख्या में हरवे, हथियार, लाठी, डंडे से लैश लोगों ने मालगोदाम चौक के समीप अचानक घर व दुकान में हमला कर तोडफोड़ किया. इस दौरान घरों में धुसकर लोगों से मारपीट की और गाली गलौज भी किया. आरोपित सभी बहादुरपुर मुहल्ला और आसपास के इलाके का है. बीते 14 जनवरी को उक्त आरोपितों ने मालगोदाम चौक के रामसेवक सहनी के पुत्र लक्ष्मण कुमार पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था. इसमें मामले में बहादुरपुर मोहल्ला के प्रिंस कुमार उर्फ झिंगा, बंका कुमार उसके अन्य सहयोगियों को नामजद आरोपित किया था. जिसके बाद उक्त आरोपित केस उठाने की धमकी भी दे रहे थे. उसी मामले को लेकर दुबारा हमला किया गया है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
Samastipur News:असमाजिक तत्वों ने घर व दुकान में की तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत

Samastipur News:असमाजिक तत्वों ने घर व दुकान में की तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत
Copied link
शहर के मालगोदाम चौक वार्ड 21 में सोमवार रात आपसी विवाद के चलते उपद्रवियों ने घर व दुकान में तोड़फोड़ किया. इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा.