नाराज व्यवसायियों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

थाना क्षेत्र की गावपुर पंचायत के योगी चौक स्थित कपड़े की दुकान में गत शनिवार की देर शाम बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की गावपुर पंचायत के योगी चौक स्थित कपड़े की दुकान में गत शनिवार की देर शाम बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की. दुकान में तोड़फोड़ की. इस मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं करने से आक्रोशित व्यवसायियों ने मंगलवार की सुबह अपनी दुकानें को बंद रखी. साथ ही दलसिंहसराय-विशनपुर पथ के योगी चौक को जाम कर सड़क पर ही धरना पर बैठ गये. नेतृत्व व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह कर रहे थे. जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा. इससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. धरना पर बैठे लोग घटना का अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने व चौक के व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे. व्यवसायियों की प्रमुख मांगों में कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार के आवेदन पर लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करने, पुलिस की 112 टीम द्वारा लोगों से नाजायज वसूली पर रोक लगाने, योगी चौक पर बदमाशों की चहलकदमी पर रोक लगाने, चौक पर प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगाने, एसआई राजीव कुमार को हटाने, चौकीदार नथुनी पासवान को गावपुर से अलग करने सहित अन्य मांगें शामिल थे. व्यवसायियों द्वारा धरना देने की सूचना पर पहुंचे दलसिंहसराय पुलिस इंसपेक्टर नीरज कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, बीडीओ डा. भृगुनाथ सिंह मौके पर पहुंच कर लोगों की मांगों पर पहल शुरू की. शांतिपूर्ण वार्ता के बाद पुलिस इंसपेक्टर ने सभी मांगों पर कार्रवाई करने के आश्वासन मिलने पर लोगों ने धरना समाप्त किया. सड़क को जाम से मुक्त किया. इस मौके पर रूप नारायण सिंह, परमानंद सिंह, विद्यानंद सिंह, गौरीशंकर सिंह, विष्णुदेव सिंह, नंदलाल दास, रामाश्रय महतो, सियाशरण सहनी, बलराम सहनी, अवधेश मिश्रा, अमरेश सिंह, रोशन कुमार, संजय कुमार सिंह, संजय चौरसिया, अजय चौरसिया, मो. सुलेमान, नरेश कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, लाल बाबू, रामसागर रजक, कृष्णदेव सहनी, अमरकांत सहनी, मिथिलेश साह, उमेश कुमार दास, जितेंद्र ठाकुर, राहुल कुमार, संतोष कुमार रजक, कैलाश साह, रामजतन रजक, रतन कुमार भगत, निरंजन कुमार शर्मा, राम कुमार सिंह, अशोक चौरसिया, मो. रहमत, रंजीत कुमार सिंह, अरविंद चौरसिया, रामानंद सिंह, नूनू साह, नंदू ठाकुर, विकास ठाकुर, रामबाबू राय, मन्ना चौरसिया आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >