डीपीआरओ के निरीक्षण में बीडीओ को छोड़ अनुपस्थित मिले सभी अधिकारी

जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल ने जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के अलावा कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए.

मोरवा: जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल ने जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के अलावा कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए. इस बात पर सख्त ऐतराज जताते हुए डीपीआरओ ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही. बताया जाता है कि डीपीआरओ ने निरीक्षण के क्रम में अंचल, मनरेगा, सीडीपीओ, आपूर्ति, सहकारिता समेत सभी कार्यालय का निरीक्षण किया लेकिन कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे. किसी अधिकारी के द्वारा अनुपस्थित रहने की कोई जानकारी भी कार्यालय को नहीं दी गई थी. जानकारी लेने पर सभी अधिकारी के बारे में किसी न किसी काम से बाहर रहने की बात कही गई. इस मौके पर अधिकारी के द्वारा कई जांच करने के बाद इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >