एबीवीपी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर किया सामूहिक गायन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समस्तीपुर ने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समस्तीपुर की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया.

रिपोर्टर/समस्तीपुर

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समस्तीपुर द्वारा वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभाग संयोजक श्रीप्रकाश वर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया.

वंदे मातरम् राष्ट्रचेतना का अमर उद्घोष : राकेश मौर्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वाधीनता चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का अमर उद्घोष है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इसके इतिहास और प्रेरणा से जोड़ना आज की प्रमुख आवश्यकता है.

स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा है वंदे मातरम् : डॉ. स्मिता झा

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों देशवासियों को प्रेरित करने वाला यह गीत आज भी हमें 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है.

राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है ऐसा आयोजन

प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ. इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

सैकड़ों छात्र-छात्राओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक विश्वनाथ राम, पूर्व कार्यकर्ता रविन्द्र मोहन कंठ, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी, जिला संयोजक केशव माधव, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी, शुभम कुमार, निक्कू आर्या, आशी देव, रिशा कुमारी, आदर्श कुमार, सिंटू पांडेय, डॉ. लक्ष्मण यादव, अनुराग आनंद, मोहित कुमार, प्रिंस कुमार, विनीत कुमार, रॉकी कुमार, अमृत झा, अमन झा, रंजन कुमार, सुधांशु कुमार, अमरजीत कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, प्रजा जायसवाल, किसलय कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >