ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर छात्राओं का हुनर चमका, मेहंदी से संगीत तक प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

समस्तीपुर महिला महाविद्यालय में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

ABVP Foundation Day: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया. स्थापना दिवस सप्ताह के तहत महिला महाविद्यालय इकाई की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

मेहंदी, रंगोली और पोस्टर मेकिंग बनी आकर्षण

कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

इन कार्यक्रमों का संचालन कला मंच संयोजक अनुष्का शर्मा के नेतृत्व में किया गया. पूरे आयोजन के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर

मुख्य अतिथि एवं नगर उपाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है.

वहीं प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी ने परिषद के इतिहास और उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला.

निर्णायकों ने सराही प्रतिभागियों की प्रस्तुति

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. मधुलिका मिश्रा, डॉ. आभा, अदिति शर्मा, अनुष्का और सुमन कुमारी ने किया. निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की.

बड़ी संख्या में छात्राओं की रही भागीदारी

कार्यक्रम में शालू कुमारी, आशी देव, कुमकुम, मुस्कान, पूजा, जया, दिशा, राजनंदनी, तान्या, तनिष्का, अदिति, आयुषी, सुमन, रानी और रिशा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >