पूसा में फिर शुरू हुई आधार कार्ड बनाने और अपडेट की सेवा, जानिए कितना लगेगा शुल्क

अच्छी खबर! पूसा उपडाकघर में महीनों बाद आधार कार्ड बनवाने और सुधारने की सेवा फिर से शुरू हो गई है. अब स्थानीय स्तर पर ही आप जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं. जानिए सेवा का समय और आवश्यक शुल्क.

पूसा से सुभाष चंद्र कुमार की रिपोर्ट

Aadhaar Card Update: महीनों के इंतजार के बाद पूसा उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की सुविधा फिर से शुरू हो गई है. सेवा शुरू होने से आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है.

पूसा उपडाकघर के डाक अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अब नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में सुधार और अपडेट का काम भी नियमित रूप से किया जा रहा है.

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी सेवा

डाक अधिकारी के अनुसार, जरूरतमंद लोग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच उपडाकघर पहुंचकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या उसमें आवश्यक सुधार करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के निर्माण या अपडेट के लिए संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा.

डाकघर में कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी

भारतीय डाक विभाग के माध्यम से आधार से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

जनसांख्यिकीय (Demographic) अपडेट

  • नाम में सुधार
  • पता अपडेट
  • जन्मतिथि में संशोधन
  • लिंग (Gender) में सुधार
  • मोबाइल नंबर अपडेट
  • ईमेल आईडी अपडेट

बायोमेट्रिक (Biometric) अपडेट

  • उंगलियों के निशान (Fingerprint)
  • आंखों की पुतली (Iris Scan)
  • फोटो अपडेट

कितना लगेगा शुल्क?

यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार—

सेवाशुल्क
जनसांख्यिकीय/दस्तावेज अपडेट₹75
बायोमेट्रिक अपडेट₹125

लोगों को मिलेगी सुविधा

सेवा दोबारा शुरू होने से अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर ही आधार से जुड़ी अधिकांश सेवाएं उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >