Samastipur News:मालती में लम्पी रोग से एक दर्जन पशु बीमार

खंड की मालती पंचायत में लंपी रोग से करीब एक दर्जन मवेशी बीमार हैं

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड की मालती पंचायत में लंपी रोग से करीब एक दर्जन मवेशी बीमार हैं. वहीं कुछ मवेशी इस रोग की चपेट में आकर अपनी जान गवां दिया है. जिन किसानों का मवेशी बीमार हैं उनमें राम कुमार सिंह, जेठू सिंह, उपेंद्र सिंह, रामप्रीत सिंह, उमेश सिंह शामिल हैं. जबकि योगी सिंह, धनेश्वर सिंह व संतोष कुमार की गाय बीमारी का शिकार हो गई और मर गई. जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है. पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. फूलहसन सहित गांव के अन्य मवेशीपालकों ने प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी से अविलंब इस रोग से मवेशियों की रक्षा करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >