13 बोतल शराब जब्त दो कारोबारी गिरफ्तार
रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने थाना इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तेरह बोतल पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी में पुलिस ने शराब आपूर्ति करने में प्रयुक्त एक बाइक के […]
रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने थाना इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तेरह बोतल पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी में पुलिस ने शराब आपूर्ति करने में प्रयुक्त एक बाइक के अलावे चार मोबाइल फोन व पांच हजार नकदी भी बरामद किया है. पकड़ाये शराब कारोबारियों का तार सीमावर्ती बेगूसराय जिले के शराब कारोबारियों से जुड़ा होना बताया गया है.
थानाध्यक्ष मुनीर आलम ने बताया कि सोमवार की रात उदयपुर के शराब कारोबारी द्वारा ग्राहक को शराब की होम डिलिवरी देने जाने की गुप्त सूचना मिली थी.
सत्यापन के बाद सअनि. सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में संध्या गश्ती को निकली पुलिस टीम ने मब्बी गांव से पूरब बाइक सवार उदयपुर निवासी मोहम्मद शाहनवाज को रोक कर तलाशी ली. तलाशी में बाइक की डिक्की से आरएस ब्रांड पंजाब निर्मित 180 एमएल की एक बोतल एवं 750 एमएल की आधा बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.
मौके से कारोबारी मो.शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने बटहा निवासी जय नारायण महतो के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ पिंटू महतो के घर छापेमारी की. छापेमारी में उसके घर से एक कार्टन शराब बरामद की गयी. पूछताछ के क्रम में पकड़ाये कारोबारी पिंटू महतो ने सीमावर्ती बेगूसराय जिले के एक कारोबारी से शराब लाकर बेचने की बात पुलिस को बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति आदतन शराब कारोबारी है. गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से कारोबारियों व पियक्कड़ों में हड़कंप मचा हुआ है.
एक बाइक, चार मोबाइल व पांच हजार नकदी मिला
ग्राहक को शराब की होम डिलिवरी देने जा रहा था कारोबारी
दवा दुकान की आड़ में करता
था शराब का कारोबार
सीमावर्ती बेगूसराय के शराब कारोबारी से जुड़ा है तार
गुप्त सूचना पर रोसड़ा पुलिस
को मिली सफलता