समस्तीपुर : नगर परिषद चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्र के आर्म्स धारकों को हथियारों की जांच कराने का अंतिम मौका 17 मई तक दिया गया है. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि जो भी आर्म्स धारक अपने हथियारों की जांच नहीं करा पाये हैं वह हरहाल में 17 मई तक जांच करा लें. अन्यथा हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने के लिए डीएम को लिखा जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि बार-बार कहें जाने के बावजूद कई लोगों ने अबतक हथियारों का जांच नहीं कराया है. हथियारों की जांच के लिए थाने में अलग से पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
17 मई तक करायें आर्म्स की जांच
समस्तीपुर : नगर परिषद चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्र के आर्म्स धारकों को हथियारों की जांच कराने का अंतिम मौका 17 मई तक दिया गया है. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि जो भी आर्म्स धारक अपने हथियारों की जांच नहीं करा पाये हैं वह हरहाल में 17 मई तक जांच करा लें. […]

सफाई पर होता है हर माह 2.80 लाख खर्च
नप के सफाई संभाग की मानें तो फिलवक्त हर माह शहर के साफ-सफाई पर करीब 2.80 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है़ं इसमें सफाईकर्मियों का वेतन सहित वाहनों के तेल व अन्य खर्च शामिल है़ं इधर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था फाइलों में है़ प्रो दशरथ तिवारी का कहना है कि शहर के कूड़े को अन्यत्र फेंकने से अब बात नहीं बनने वाली है. जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है कचरा समस्या का रूप लेती जा रही है. यदि वक्त रहते कचरे की प्रबंधन की समस्या नहीं की गयी, तो हमारे आसपास कचरा ही कचरा रहेगा.