समस्तीपुर : पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी मंडल के राजा तालाब स्टेशन के पास 15 -18 मई तक नान इंटर लॉकिंग कार्य के कारण इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
बदलाव की स्थिति 18 मई तक लागू रहेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 14 मई से 17 मई तक लोकमान्य तिलक से चलने वाली 11061 पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के स्थान पर प्रयाग-दोही वाराणसी के रास्ते चलेगी.
इसी तरह दरभंगा से चलने वाली 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मंडुवाडीह-इलाहाबाद के स्थान पर वाराणसी-भदोही-प्रयाग के रास्ते चलेगी. रेलवे सूत्रों ने बताया कि सीतामढ़ी से चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी के स्थान पर वाराणसी-भदोही-प्रयाग के रास्ते चलेगी. इसी तरह आनन्द विहार से चलने वाली 14006 आनन्द विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के स्थान पर प्रयाग-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलेगी . नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के स्थान पर प्रयाग-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलेगी. पूणे से चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा ज्ञानगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के स्थान पर प्रयाग-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलेगी.
