गेंहू को लेकर हुआ विवाद, वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, दो जख्मी

प्रतिनिधि,समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना के भरपुरा पटपारा गांव में शुक्रवार की शाम कतिपय लोगों ने वार्ड सदस्य अमरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं उनके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अमलेंद्र चौधरी ने बताया […]

प्रतिनिधि,समस्तीपुर

जिले के विभूतिपुर थाना के भरपुरा पटपारा गांव में शुक्रवार की शाम कतिपय लोगों ने वार्ड सदस्य अमरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं उनके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अमलेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की संध्या करीब सात बजे पड़ोस के ही मंटून चौधरी उर्फ मणिकांत चौधरी तीन चार लोगों के साथ उसके दरवाजे पर आए और उसके छोटे भाई अमरेश से मारपीट करने लगे.

शोरगुल सुन परिजन बीच बचाव को पहुंचे लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. गंभीर स्थिति में परिजन दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर आये जहां अमरेश चौधरी ने दम तोड़ दिया.

घटना के कारणों के संबंध में परिजनों का बताना है कि दो दिन पूर्व उनके दरवाजे से दो बोरा गेंहू चोरी हो गया था. जिसकी शिकायत परिजनों ने थाना में दर्ज करायी थी. इसमें मंटून चौधरी को आरोपित किया था. इसी बात को लेकर मंटुन खफा था. वहीं ग्रामीण घटना के पीछे पुराना भूमि विवाद बात रहे हैं. दूसरी ओर सूचना मिलने पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >