दुग्ध समिति के सचिव से छीने 1.55 लाख

संदेह के आधार पर पुलिस ने एक को लिया हिरासत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से निकलते ही दिया घटना को अंजाम पीड़ित के पीछा करने पर दूसरे बाइक सवार के साथ भागे िनकले पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी दलसिंहसराय : थाना से महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक दलसिंहसराय […]

संदेह के आधार पर पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से निकलते ही दिया घटना को अंजाम
पीड़ित के पीछा करने पर दूसरे बाइक सवार के साथ भागे िनकले
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी
दलसिंहसराय : थाना से महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक दलसिंहसराय शाखा से रुपये निकासी कर बाहर निकलते ही उचक्कों ने झपट्टा मार कर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति सोयरा विश्वासपुर के सचिव राकेश कुमार चौधरी से 1.55 लाख रुपये छीन कर भाग निकले.
घटना सचिव राकेश कुमार चौधरी के साथ सोमवार को तब घटी, जब वे बैंक से 1.37 बजे समिति के खाते से 1.51 लाख रुपये निकासी कर बाहर निकले और अपने पास के 4000 हजार रुपये समेत कुल 1.55 लाख रुपये बैग में रखकर उसे थैला में डाल अपनी बाइक स्टार्ट करने ही वाले थ़े तभी एक युवक उनके हाथ से झपट्टा मार कर थैला छीन कर भाग निकला, जिसका उन्होंने पीछा भी किया़ मगर, रास्ते में पीछा करते वक्त गिर जाने से सड़क पर पहले से बाइक सवार एक अन्य युवक के बाइक पर बैठ कर वह युवक भाग निकला़
उक्त जानकारी देते हुए दुग्ध समिति के सचिव ने जब थाने की पुलिस से की तब तत्पर हुई पुलिस ने उचक्कों के भागने की दिशा में पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका़ वहीं पुलिस ने उचक्कों के बताये हुलिया के आधार पर स्टेशन के समीप संदेह को लेकर एक युवक को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले गयी, जहां उससे पूछताछ की जा रही है़
शहर की विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालने में पुलिस जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >