बुजुर्ग को पीट किया बेहोश

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के बखरी बुजुर्ग गांव के जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बुजुर्ग महेश्वर राय को पीट-पीट का बेहोश कर दिया. ग्रामीणों के सहयोग से लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि महेश्वर राय की खतियानी जमीन उनके एक […]

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के बखरी बुजुर्ग गांव के जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बुजुर्ग महेश्वर राय को पीट-पीट का बेहोश कर दिया. ग्रामीणों के सहयोग से लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि महेश्वर राय की खतियानी जमीन उनके एक पट्टिदार ने चुपके से बेच डाला. उक्त जमीन पर रविवार को खरीदार जुताई कराने के लिए पहुंचे, तो महेश्वर के घर के सदस्यों ने उसे भगा दिया. खेत पर से भाग कर जब खरीदार लोग लौट रहे थे. घर के दरबाजे पर बुजुर्ग महेश्वर को देख कर उनकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >