खोजी कुत्ते की मदद से ट्रेनों में जांच
समस्तीपुर : होली को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है. आरपीएफ व जीआरपी द्वारा विभिन्न ट्रेनों में खोजी कुत्तों की मदद से संयुक्त अभियान चलाया गया. पुलिस के जवानों ने डाउन वैशाली सुपर फास्ट के अलावा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस के अलावा समस्तीपुर […]
समस्तीपुर : होली को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया है. आरपीएफ व जीआरपी द्वारा विभिन्न ट्रेनों में खोजी कुत्तों की मदद से संयुक्त अभियान चलाया गया. पुलिस के जवानों ने डाउन वैशाली सुपर फास्ट के अलावा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस के अलावा समस्तीपुर दरभंगा, समस्तीपुर बरौनी व समस्तीपुर मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी में जांच की गयी. उधर, होली पर लौटती ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि होली के मौके पर ट्रेनों के माध्यम से विदेशी शराब पहुंचने की सूचना मिल रही है. इसको को देखते हुए आरपीएफ को सतर्क रहने को कहा गया है. इस दौरान परदेश से लौटने वालों पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की नजर है.
वह यात्री की गाढ़ी कमाई उड़ाने की फिराक में रहते हैं. इस लिए भी आरपीएफ व जीआरपी को विशेष गश्त करने को कहा गया है. उन्होंने यात्रियों से अनजान का कोई सामान नहीं लेने देने का आह्वान किया है. उधर, होली के रंग को भंग करने के लिए आतंकी व नक्सली संगठन कुछ अप्रिय कर सकते हैं. इसके लिए भी सावधानी बरतने को कहा गया है. मंडल के नक्सल प्रभावित स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
बारिश के साथ िगरे ओले