अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूट उजियारपुर : गांवपुर योगी चौक के स्वर्ण व्यवसायी से गुरुवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर करीब दो लाख रुपये के आभूषण व मोबाइल लूट लिये व फरार हो गये. विरोध करने पर व्यवसायी को अपराधियों ने पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी […]

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूट

उजियारपुर : गांवपुर योगी चौक के स्वर्ण व्यवसायी से गुरुवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर करीब दो लाख रुपये के आभूषण व मोबाइल लूट लिये व फरार हो गये. विरोध करने पर व्यवसायी को अपराधियों ने पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया. इस संबंध में व्यवसायी ने थाने में आवेदन दिया है. अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथु निवासी व्यवसायी मो साबिर ने कहा कि गुरुवार की देर शाम गांवपुर योगी चौक स्थित अपनी दुकान रवीना ज्वेलर्स को बंद कर
आभूषण, मोबाइल के साथ साइकिल से मेरा पुत्र मो नौशाद घर जा रहा था. इसी बीच एक बाइक से सवार तीन अपराधियों ने समथू जाने वाली सड़क पर मेरे पुत्र को रोका व पिस्तौल के बल पर सभी सामान लूट लिये. पीड़ित द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया है. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >