कारोबारी का अपहरण

आक्रोश. घटना के विरोध में पांच घंटे सड़क जाम मोहनपुर : मोहनपुर के हार्डवेयर व्यवसायी त्रिभुवन प्रसाद साह उर्फ टुनटुन साह बीती रात से लापता है़ं छोटे भाई ने अपहरण की शंका व्यक्त करते हुए स्थानीय ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ अपहरण के विरोध में रविवार को महनार-मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ […]

आक्रोश. घटना के विरोध में पांच घंटे सड़क जाम

मोहनपुर : मोहनपुर के हार्डवेयर व्यवसायी त्रिभुवन प्रसाद साह उर्फ टुनटुन साह बीती रात से लापता है़ं छोटे भाई ने अपहरण की शंका व्यक्त करते हुए स्थानीय ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ अपहरण के विरोध में रविवार को महनार-मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ को स्थानीय लोगों ने पांच घंटे तक जाम रखा़ स्थानीय लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर व्यवसायी को सकुशल बरामद नहीं किया जाता है, तो बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा़ पत्थरघाट अवस्थित शिवशक्ति हार्डवेयर के मालिक 45 वर्षीय त्रिभुवन प्रसाद साह उर्फ टुनटुन साह दुकान बंद करने के बाद घर नहीं लौट़े

दुकान बंद करने के बाद व्यवसायी को अंडे की दुकान पर देखा गया था़ जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो दुकान के करीब आकर छोटे भाई पप्पू साह ने खोजबीन शुरू की़ खोजबीन के बावजूद टुनटुन साह का कोई पता नहीं चला़ जब पप्पू साह लौटकर घर जाने लगा, तो उसकी मोटरसाइकिल स्टॉट नहीं हुई़ फिर जांच करने पर पता चला कि किसी ने बाइक की प्लग निकाल दी है़ मोटरसाइकिल को ठीक कर पप्पू घर लौट गया, लेकिन टुनटुन नहीं लौटा़ मोबाइल फोन भी बंद पाया गया़ सुबह में टुनटुन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी़ व्यवसायी के लापता होने के सूचना जब ओपी अध्यक्ष जागेश्वर राय को प्राप्त हुई तो परिजनों से व्यवसायी के मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त कर मोबाइल ट्रैकिंग के लिए पुलिस कप्तान को सूचना दी गयी़ सड़क जाम कर रहे लोगों को पटोरी थानाध्यक्ष बीएन मेहता व मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष असगर इमाम के द्वारा व्यवसायी के सकुशल बरामदगी की बात कहने पर लोगों ने जाम समाप्त की़
मोहनपुर : लापता व्यवसायी टुनटुन साह के पिता लखिंद्र साह का करीब 20 साल पूर्व अपहरण कर लिया गया था़ स्थानीय लोग बताते हैं कि फिरौती के रूप में मोटी रकम चुका कर लखिंद्र साह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए थ़े लोगों ने शंका जाहिर की है कि क्षेत्र के सबसे बड़े कारोबारी होने के कारण टुनटुन साह को अगवा कर लिया गया है़ बूढ़ी मां व पत्नी किरण देवी के साथ दो बच्चे भी व्यवसायी के लापता होने से गमजदा है़ इनके मन में अनहोनी की आशंका भी हिलोरे मार रही है़ शनिवार की रात से किरण पति की वापसी की राह टकटकी निगाहों से देख रही है़
अापराधिक ग्राफ बढ़ा : नये साल में मोहनपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है़ बीते वर्ष के अंतिम चार महीनों से लेकर नये वर्ष के बीते दो महीनों में हत्या तथा चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है़ बीते दिसंबर माह में मोहिउद्दीननगर थाना के आनंद्गोलवा गांव के सुनील सिंह की बोथनाला पर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी थी़ इसके बाद दो ज्वेलरी दुकानों में लाखों की चोरी हुई, तीन बाइक भी चुरा ली गयी़ लोगों में बढ़ते अपराध से पुलिस विभाग के प्रति गुस्से का भाव देखा जा रहा है.
पांच घंटे जाम का झाम झेलते रहे राहगीर : अपहरण के विरोध में स्थानीय लोगों ने पत्थरघाट के समीप रविवार को यातायात बाधित कर दी़ महनार से मोहिउद्दीननगर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा़ दिनभर स्थानीय दुकानें भी बंद रही़ क्षेत्र में सन्नाटा पसड़ा रहा़ सड़क जाम होने से मोहिउद्दीननगर तथा महनार की ओर जाने वाले यात्रियों तथा आमजनों की जिंदगी कराह उठी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >