मोरवा विधायक से रंगदारी मांगने में पिता-पुत्र हथियार के साथ गिरफ्तार

शाहपुर पटोरी : मोरवा के विधायक विद्यासागर निषाद से रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स व पटोरी पुलिस ने शनिवार को उत्तरी धमौन गांव में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों की पहचान सोनेलाल राय व गुड्डू राय के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र बताये […]

शाहपुर पटोरी : मोरवा के विधायक विद्यासागर निषाद से रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स व पटोरी पुलिस ने शनिवार को उत्तरी धमौन गांव में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पकड़े गये लोगों की पहचान सोनेलाल राय व गुड्डू राय के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र बताये जाते हैं. पुलिस ने इनके घर से दो पिस्तौल तथा तीन कारतूस बरामद किया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष बीएन मेहता व दारोगा टीके झा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. बीते 25 फरवरी को एसएमएस के जरिये मोरवा के जदयू विधायक विद्यासागर निषाद से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी.वहीं राजनीति छोड़ देने की धमकी भी अपराधियों ने दी थी.
ऐसा नहीं करने पर अपराधियों ने विधायक को परिवार सहित जान से मारने की बात भी कही थी. मामले को लेकर विधायक ने स्थानीय पुलिस व आइजी को भी सूचना दी थी.
एसएमएस भेज मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
दो पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद
उत्तर धमौन में पुलिस ने की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >