समस्तीपुर : सेना के एक कर्नल के नोएडा स्थित मकान से पिछले दिनों लाखों रुपये के सोना की हुई चोरी मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने शनिवार शाम शहर के काशीपुर में छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लिया है.
सभी युवक जिले के हसनपुर थाने के हसनपुर गांव के ही रहने वाले बताये गये हैं. चारों युवकों को हिरासत में लेने के बाद सीतामढ़ी के एएसपी अभियान रंजीत कुमार सिंह युवकों को लेकर नगर थाना पर पहुंचे.
एएसपी ने चारों युवकों से सोना चोरी मामले में नगर थाने पर पूछताछ की. पूछताछ के बाद एएसपी हिरासत में लिये गये युवकों में से दो युवकों को अपने साथ ले गये, जबकि दो अन्य युवकों को नगर थाने पर ही छोड़ दिया.
एएसपी श्री सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि सेना के एक अधिकारी के नोयडा आवास से गहने की चोरी हुई है. उसी के सिलसिले में जांच की जा रही है. कितने के गहने की चोरी हुई है यह उन्होंने नहीं बताया.
उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि एएसपी दो दिन पूर्व चारों युवकों के हसनपुर स्थित घर पर गए थे. शनिवार देर शाम सभी को फोन कर समस्तीपुर बुलाया. एएसपी के फोन पर ऋषिकेश कुमार सिंह, गुलशन कुमार, रोहित कुमार व शुभम कुमार समस्तीपुर पहुंचे, तो सभी को हिरासत में ले लिया गया. इसमें से रोहित व शुभम को एएसपी अपने साथ ले गये हैं. सूत्रों ने बताया कि कर्नल दंपति सेना में हैं. उनका संबंध हसनपुर में है. कर्नल के नोयडा आवास में हसनपुर के लोग काम करते हैं. इसके अलावा आसपास लोग रहते भी हैं. माना जा रहा है कि चोरी की इस घटना में उक्त लोगों को हाथ है जिसका संबंध सीतामढ़ी व हसनपुर से जुड़ा है.
सीतामढ़ी की पुलिस
ने की छापेमारी
एएसपी अभियान रंजीत कुमार सिंह कर रहे थे कार्रवाई का नेतृत्व
कर्नल के नोएडा स्थित आवास से हुई थी चोरी
चारों युवक हसनपुर गांव के हैं रहनेवाले
कर्नल के घर हसनपुर के युवक करते हैं काम
मुजफ्फरपुर, रविवार
5.03.2017
मुजफ्फरपुर, रविवार
5.03.2017
