मोरवा : वादा किया था सात जन्मों तक साथ निभाने का लेकिन ऐसा हो न सका और अपने पति को अलविदा कर दूसरी शादी रचा ली. घटना से तिलमिलाये युवक ने ससुराल वालों पर मुकदमा ठोक न्याय के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है. ररियाही के कमल सिंह के पुत्र अरविंद की शादी महुआ थाना क्षेत्र के रसुलपुर विस्त गांव के सगुनी सिंह की पुत्री किरण के साथ हुआ था. शादी के तीन साल बाद एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, लेकिन परिवार के बीच अनबन होने लगा. बढ़ते विवाद के बीच किरण ने बगैर तलाक या सूचना के दूसरी शादी कर ली.
पति के रहते किरण ने कर ली दूसरी शादी
मोरवा : वादा किया था सात जन्मों तक साथ निभाने का लेकिन ऐसा हो न सका और अपने पति को अलविदा कर दूसरी शादी रचा ली. घटना से तिलमिलाये युवक ने ससुराल वालों पर मुकदमा ठोक न्याय के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है. ररियाही के कमल सिंह के पुत्र अरविंद की शादी महुआ थाना […]

जानकारी मिलते ही अरविंद ने मामले की छानबीन शुरू की तो हकीकत जान उसके पैरों तले धरती खिसकने लगी. उसने हलइ ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी. दो दिन पूर्व लड़की के पिता को पुलिस पकड़कर थाने लायी, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया. इस दौरान जब अरविंद थाने पर पहुंच अरविंद अपने बेटे को पाने के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है. ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि आरोपितों पर मामला सत्य पाया गया है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.