Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन यार्ड में ट्रेन से कटे व्यक्ति की हुई पहचान, हत्या की आशंका

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन के यार्ड में ट्रेन से कटे अज्ञात व्यक्ति की पहचान बीएमपी जमादार दीना पासवान के रूप में हुई है. परिजनों ने लूटपाट के दौरान ट्रेन से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है. जानिए खबर विस्तार से…

Samastipur News: जंक्शन के यार्ड के पास ट्रेन से कटे अज्ञात व्यक्ति की पहचान बीएमपी-4 के जमादार दीना पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद रेल थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की थी.थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मृतक दीना पासवान डुमरांव में पदस्थापित थे और फिलहाल पटना में कार्यरत थे. वह अपने ससुराल खजौली आए हुए थे. गुरुवार को कमला इंटरसिटी ट्रेन से पटना लौटने के दौरान यह घटना हुई.पुलिस के अनुसार मृतक का अंतिम लोकेशन समस्तीपुर मिला था. इसके बाद पटना स्थित बीएमपी कार्यालय ने रेल थाना से संपर्क कर जमादार की तलाश शुरू की.

लूटपाट के दौरान धक्का देने का आरोप


मृतक के बहनोई रामबाबू सुमन ने बताया कि दीना पासवान दानापुर के बड़ी खगौल देवी स्थान इलाके के रहने वाले थे. वह खजौली में एक बारात में शामिल होने आए थे और गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे ट्रेन पकड़कर पटना लौट रहे थे.उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने धक्का दे दिया, जिससे ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई. परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई


थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि परिजन लूटपाट या धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हैं, तो उस दिशा में भी जांच की जाएगी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >