इंश्योरेंस का पैसा मांगा, तो रच डाली बेटे की हत्या की साजिश

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाने के कल्याणपुर गांव निवासी रेलकर्मी कैलाश पासवान को इंश्योरेंस का बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ा. विरोधियों ने बेटे का अपहरण कर हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि रेलकर्मी कैलाश ने अपने भाई विशेश्वर पासवान से एक इंश्योरेंस कराया था. इंश्योरेंस के लिए […]

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाने के कल्याणपुर गांव निवासी रेलकर्मी कैलाश पासवान को इंश्योरेंस का बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ा. विरोधियों ने बेटे का अपहरण कर हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि रेलकर्मी कैलाश ने अपने भाई विशेश्वर पासवान से एक इंश्योरेंस कराया था. इंश्योरेंस के लिए उसने विशेश्वर करीब 25 हजार रुपये दिया था.

लेकिन विशेश्वर ने पैसा जमा करने के बदले खर्च कर दिया. यह बात जब कैलाश को पता चली तो वह पैसा के लिए तगादा करने लगा. आये दिन पैसे के लिए दोनों परिवार के बीच झगड़ा भी होने लगा.

रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए विशेश्वर पासवान के पुत्र विमलेश ने बेंगलुरु में अपने चचेरे भाई का अपहरण कर हत्या कर देने व कैलाश से फिरौती स्वरूप 15 लाख रुपये मांगने की योजना बनायी. योजना के तहत बेंगलुरु में साथ काम करने वाले सुरेंद्र, मंतोष व अनिल को रुपये का लालच
देकर अपहरण व हत्या के लिए तैयार कर लिया.
रोज दो सौ रुपये की मजदूरी करने वाले मजदूर तीन लाख रुपये की बात पर कुकृत में शामिल होने को तैयार हो गये. योजना अनुसार घर के पास खेल रहे रौशन को विमलेश साइकिल से घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के पास चेरियाबरियापुर में रख आता है. सुबह उसके मित्र कैलाश को फोन कर पंद्रह लाख रुपये की रंगदारी मांगते हैं. इस दौरान सब ठीक-ठाक चल ही रहा था कि विमलेश ने फिरौती मांगने वाले नंबर पर लोकल नंबर से फोन कर डाला. इस फोन के साथ ही पुलिस का काम आसान हो गया.
पुलिस ने पहने विमलेश व बाद में उसके तीनों मित्रों को पकड़ा तो रौशन की हत्या कर लाश फेंकने की बात सामने आयी. पुलिस ने चारों की निशानदेही पर चेरियाबरियारपुर क्षेत्र के गुआबारी चौर स्थित गन्ने के खेत से रौशन की लाश बरामद कर ली. रौशन की हत्या गला दबा कर की गयी थी.
बकाये पैसे के लिए लंबे समय से चल रहा था विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >