छेड़खानी रोकने के लिए सादी वर्दी में रहेगी पुलिस

समस्तीपुर : रावण दहन में आनेवाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. डीएम प्रणव कुमार व एसपी नवल किशोर सिंह ने ऐसी घटनाओं में लिप्त लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस बार 11 अक्तूबर को समस्तीपुर कॉलेज में रावण […]

समस्तीपुर : रावण दहन में आनेवाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. डीएम प्रणव कुमार व एसपी नवल किशोर सिंह ने ऐसी घटनाओं में लिप्त लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस बार 11 अक्तूबर को समस्तीपुर कॉलेज में रावण दहन का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए भीड़ का आकलन करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया है. भीड़ में लोगों को किसी तरह का अफवाह नहीं फैलाने की भी हिदायत दी गयी है.

भीड़ की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, टैंकर, चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. रावण दहन लीला को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मार्गों का स्पष्ट निर्धारण कर कार्यक्रम स्थल पर निर्देश चिह्न का पट्टा लगवाने का निर्देश दिया गया. प्रवेश एवं निकास द्वारों पर प्रवेश तथा निकास का निर्देश अंकित करते द्वारों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा गया है.
कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण को मजबूत बैरिकेडिंग कराया का निर्देश दिया गया.
बैरिकेडिंग एवं मजबूत रस्सी की मदद से भीड़ को अलग-अलग टुकड़ों मेें नियंत्रित रखने की व्यवस्था की गयी है. बैरिकेडिंग एवं रस्सी की मदद से रास्तों पर आवागमन को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. भीड़ के दबाव वाले स्थानों को चिह्नित कर भीड़ के नियमन की व्यवस्था की गयी है.
कार्यक्रम स्थल के चारों ओर वाच टावर की व्यवस्था की गयी है. वाच टावर पर प्रतिनियुक्त कर्मी के पास मोबाइल फोन हो, जो आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर सके. कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया. पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी टैंकर की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >