बच्चों में सेवा का भाव जागृत करना लक्ष्य

पूसा : जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में चल रहे पांच दिनी भारत स्काउट एंड गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. प्रभारी प्राचार्या निशा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में समाज व देश के प्रति बिल्कुल ही सहजता से भाव जागृत होता है. यही आयोजन का लक्ष्य भी […]

पूसा : जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में चल रहे पांच दिनी भारत स्काउट एंड गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. प्रभारी प्राचार्या निशा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में समाज व देश के प्रति बिल्कुल ही सहजता से भाव जागृत होता है. यही आयोजन का लक्ष्य भी है. गया जिले से आये हुए स्काउट प्रशिक्षक शंभु कुमार ने कहा बच्चों में शारीरिक, मानिसक, अध्यात्मिक, भौतिक, नैतिक, प्राथमिक उपचार, गीत संगीत, टेन पिचिंग

, गांठे, कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया है. नवोदय विद्यालय के स्काउट एंड गाइड शिक्षिका सरिता दूबे ने कहा विद्यालय के छात्रों में पठन-पाठन के अलावे अतिरिक्त हुनर सिखने का एक जजबा होता है. हमारे विद्यालय से ही राष्ट्रीय जम्हूरी के लिए स्काउट एंड गाइड के छात्रा महिमा कुमारी का चयन हुआ है. यह कर्नाटक के मैसूर में 27 दिसंबर से चार जनवरी तक चलने वाला कार्यक्रम में हिस्सा लेगी. मौके पर स्काउट एंड गाइड शिक्षक माइली श्रीरामुलु के अलावे विनोद चौहान, बीके सिंह, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राजेश्वर राजा, नमन कुमार, भावना कुमारी, निशा कुमारी, सौरभ कुमार, आदित्य राज, आदि ग्रुप लीडर ने अपने टीम के बच्चों के साथ कुशल प्रशिक्षण प्राप्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >