केवटी (दरभंगा) : केवटी थाना क्षेत्र सोनहान गांव में मंगलवार की सुबह एक छात्रा का शव उसके शिक्षक के घर में फांसी के फंदे में लटका मिला. मृत छात्रा के पिता ने इसी गांव के नारायण साह के पुत्र कोचिंग संचालक राम इकबाल साह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. वहीं, फरार आरोपित की तलाश में जुट गयी है. सोनहान गांव की आठवीं की छात्रा राम इकबाल के कोचिंग में पढ़ती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. भनक लगते ही परिजनों ने छात्रा को कोचिंग जाने
कोचिंग संचालक के घर लटकता मिला छात्रा का शव
केवटी (दरभंगा) : केवटी थाना क्षेत्र सोनहान गांव में मंगलवार की सुबह एक छात्रा का शव उसके शिक्षक के घर में फांसी के फंदे में लटका मिला. मृत छात्रा के पिता ने इसी गांव के नारायण साह के पुत्र कोचिंग संचालक राम इकबाल साह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया […]

कोचिंग संचालक के
से रोक दिया. बावजूद दोनों मिलते रहे. बताया जाता है कि दो अक्तूबर को मोबाइल से बात करते हुए छात्रा को उसके परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसपर नजर कड़ी कर दी गयी. इसी बीच तीन अक्तूबर की सुबह 10 बजे अचानक छात्रा घर से गायब हो गयी. दिन-रात परिजन उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसी बीच मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे राम इकबाल अपने घर से चिल्लाते हुए निकला कि लड़की को मारकर मेरे घर में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है. शोर सुनते ही चंद कदम दूर लड़की के परिजन भी दौड़कर निकले. आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला.
छात्रा के परिजनों पर हत्या का आरोप
मृत छात्रा के पिता ने थाना में उसकी हत्या को लेकर आवेदन दिया है. इसमें कोचिंग संचालक को आरोपित बनाया है. वहीं, आरोपित के परिजनों का कहना है कि लड़कीवाले पहले से ही केस में फंसा देने की बात कहा करते थे. उन लोगों ने ही अपनी बेटी की हत्या कर शव उसके घर के बरामदे वाले कमरे में लटका दिया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव मामले की जांच में जुट गये हैं.
केवटी के सोनहान गांव
में हुई घटना
दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग
एक दिन पहले से गायब थी छात्रा
फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
कोचिंग संचालक
पर हत्या की
प्राथमिकी दर्ज