गढ़हारा : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बुधवार को सीनियर सेक्शन मंडल रेल प्रबंधक (इंजी.)सोनपुर के मो जावेद अख्तर के विरोध में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों के साथ मनमानी और गाली-ग्लौज का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कर्मचारियों ने पुतला दहन किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एन के मेहता ने की.
ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूआइ बछवाड़ा के एस के वर्मा को मंडल रेल प्रबंधक(इंजी.)सोनपुर ने रेलवे ट्रैक पर ट्रॉली करते समय ट्रॉली पर पैर से धक्का मार कर गिरा दिया. घटना के विरोध में ईस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन के दर्जनों सदस्यों ने चारों शाखाओं के पदाधिकारी आर के मिश्रा, प्रमोद कुमार, जीवानंद मिश्र, शिवजी कुमार, राजीव प्रियदर्शी आदि ने संबोधित करते हुए घटना की कड़ी निंदा की.
इन कर्मचारियों ने डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल से मनमानी पूर्ण रवैया अपनाने वाले अधिकारी मो जावेद अख्तर के स्थानांतरण की मांग की. मनोज कुमार गौस्वामी, शशिकांत, विकास, सुबोध शर्मा, शंकर, उपानंद समेत अन्य कर्मचारियों ने मौन जुलूस निकाल कर बरौनी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बरौनी चौक पर पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया.
