बेगूसराय. बिहार सरकार का उच्च शिक्षा के विस्तार हेतु बिहार 208 प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई है. इसी के तहत एसबीएसएस कालेज बेगूसराय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने राजकीय डिग्री कॉलेज बछवाड़ा का प्रभार लिया. उन्होंने बताया कि तत्कालीन समय के लिए महाविद्यालय उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय फतेहा बछवाड़ा बेगूसराय के वर्गकक्ष में इसका संचालन किया जाएगा. बिहार सरकार की उच्च शिक्षा के प्रति छात्र छात्राओं की हित में यह एक अभूतपूर्व क़दम होगा. इससे महाविद्यालय अपने घर गांव में होने से बंचित छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी. कुलपति का यह प्रयास सराहनीय है कि शिक्षा विभाग बिहार सरकार के कदम से कदम मिलकर उच्च शिक्षा के प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं. इस अवसर पर उत्क्रमित 2उच्च विद्यालय फतेहा की प्राचार्य सुनीता कुमारी, मध्य विद्यालय फतेहा की प्रभारी प्राचार्य बबीता कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी सदस्य नंद कुमार चौधरी, शिक्षक चंदन कुमार, संजय पासवान आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि बेगूसराय जिले के 10 प्रखों में डिग्री कॉलेज स्थापित किया गया. जिसके सफल संचालन हेतु ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की अंगीभूत इकाई बनाई गई है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी ने अधिसूचना के माध्यम से सभी 10 महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य का प्रभार दिया गया है. इसी क्रम में एस बी एस एस कालेज बेगूसराय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह को राजकीय डिग्री कालेज बछवाड़ा बेगूसराय के प्राचार्य का अतरिक्त प्रभार दिया गया है.
बछवाड़ा के राजकीय डिग्री कॉलेज में डॉ अवधेश कुमार सिंह ने प्राचार्य का लिया प्रभार
बिहार सरकार का उच्च शिक्षा के विस्तार हेतु बिहार 208 प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई है. इसी के तहत एसबीएसएस कालेज बेगूसराय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने राजकीय डिग्री कॉलेज बछवाड़ा का प्रभार लिया.
